केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह ने लिया पूर्व सीएम कल्याण सिंह का हालचाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रविवार को पीजीआई पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लिया। मंत्री ने डॉक्टरों और परिजनों से उनके सेहत के बारे बातचीत की। कल्याण सिंह की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। वह पहले से खुद को बेहतर महसूस कर रहे हैं। सभी को पहचान रहे …

लखनऊ। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रविवार को पीजीआई पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लिया। मंत्री ने डॉक्टरों और परिजनों से उनके सेहत के बारे बातचीत की। कल्याण सिंह की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। वह पहले से खुद को बेहतर महसूस कर रहे हैं। सभी को पहचान रहे हैं। ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन व शुगर समेत अन्य जांच सामान्य और नियंत्रण में हैं। रविवार को परिजनों के अलावा क्रिटिकल केयर मेडिसिन वार्ड के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर रहे हैं।

पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमान ने सीसीएम के आईसीयू वार्ड में जाकर कल्याण सिंह से भेंटकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उपचार में लगे सीसीएम, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के डॉक्टरों से स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की। डॉक्टरों ने बताया कि कल्याण सिंह के महत्वपूर्ण पैरामीटर नियंत्रण में हैं। डॉ. आरके धीमान ने बताया कि कल्याण सिंह की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। लोहिया संस्थान में कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने पर चार जुलाई को वहां से उन्हें पीजीआई शिफ्ट किया गया था।

संबंधित समाचार