अल्मोड़ा: ग्रामीणों का सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, सुविधाएं नहीं मिलीं तो विधानसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार
अल्मोड़ा, अमृत विचार। हवालबाग ब्लॉक में मल्ली रियूनी के ग्रामीणों ने बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध ना होने पर विधानसभा चुनावों के बहिष्कार का ऐलान किया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को दिए ज्ञापन में कहा है कि वह अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए सालों से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकारी तंत्र और जनप्रतिनिधि लगातार …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। हवालबाग ब्लॉक में मल्ली रियूनी के ग्रामीणों ने बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध ना होने पर विधानसभा चुनावों के बहिष्कार का ऐलान किया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को दिए ज्ञापन में कहा है कि वह अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए सालों से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकारी तंत्र और जनप्रतिनिधि लगातार उनकी उपेक्षा कर रहे हैं।
उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि जनगणना में उनके गांव की जनसंख्या गलत दर्शायी गई है, जिससे गांव का विकास नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने कहा है कि पिछले बीस सालों की विकास राशि दिए जाने, मजखाली-बटुलिया मोटर मार्ग का डामरीकरण और पुल का निर्माण किए जाने, बिजली की अनावश्यक कटौती को बंद किए जाने, टयूबवैल को शीघ्र संचालित किए जाने, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए जाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर शीघ्र उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आगामी विधानसभा चुनावों का पूरी तरह बहिष्कार करेंगे।
एसडीएम को दिए ज्ञापन में ग्राम प्रधान नीरू गोस्वामी, आशा देवी, नारायण सिंह, पान सिंह, दर्शन सिंह, भीम सिंह, चंदन नाथ, पूरन सिंह, दीवान राम, मंजू देवी आदि ने हस्ताक्षर किए हैं।
