मिर्जापुर: जिला पंचायत अध्यक्ष ने ली पद एवं गोपनियता की शपथ, कही यह बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीर्जापुर। नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया ने सोमवार को जिला पंचायत परिसर में आयोजित भव्य समारोह में शपथ ग्रहण कर लेने के बाद अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने राजू कनौजिया को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुये उन्हें बधाई भी दी। इसके बाद नवागत अध्यक्ष जिला …

मीर्जापुर। नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया ने सोमवार को जिला पंचायत परिसर में आयोजित भव्य समारोह में शपथ ग्रहण कर लेने के बाद अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने राजू कनौजिया को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुये उन्हें बधाई भी दी। इसके बाद नवागत अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया ने जिले के सभी नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने अध्यक्ष जिला पंचायत एवं उपस्थित सभी सदस्यों को बधाई देते हुये अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपना अमूल्य योगदान देंगे ताकि योजनाओं का लाभ गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच सकें। शपथ ग्रहण के बाद जिला पंचायत की पहली बैठक दोपहर 1.00 बजे से जिला पंचायत सभागार मे हुई।

अपर मुख्य अधिकारी श्रीमती नीतू सिंह सिसौदिया ने बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य, अध्यक्ष एवं सदस्यों का स्वागत करते हुये जिला पंचायत के उद्देश्यों एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए जिला पंचायत की नियोजन व विकास, शिक्षा, निर्माण कार्य स्वास्थ एवं कल्याण, प्रशासनिक तथा जल प्रबन्धन समिति के गठन और कार्यो का उल्लेख किया।

बैठक में ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल एवं अध्यक्ष राजू कनौजिया ने विकास कार्यो के प्रति समर्पित जिला पंचायत की भूमिका पर बल दिया तथा सभी सदस्यों से अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की कार्य योजना बनाकर अगली बैठक में प्रस्तुत करने को कहा। इस असवर पर भाजपा के काशी प्रान्त मण्डल प्रभारी मनोज श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष भाजपा बृज भूषण सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर मनोज जायसवाल के अलावा विनीत सिंह, जगदीश पटेल, श्याम केशरी के अलावा अन्य सभी जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार