कानपुर: ‘आप’ ने चलाया सदस्यता अभियान, संजय सिंह ने योगी सरकार पर साधा निशाना
कानपुर। यूपी के कानपुर जिले के किदवई नगर स्थित गेस्ट हाउस में आम आदमी पार्टी (आप) के किदवई नगर विधानसभा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद संजय सिंह माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान संजय सिंह ने मीडिया को संबोधित …
कानपुर। यूपी के कानपुर जिले के किदवई नगर स्थित गेस्ट हाउस में आम आदमी पार्टी (आप) के किदवई नगर विधानसभा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद संजय सिंह माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान संजय सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी सरकार में पिछड़ों और दलितों का अपमान हुआ है, महंगाई चरम सीमा पर है, पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से रोजमर्रा की चीजें महंगी होती चली जा रही है, गरीब मजदूर भुखमरी की कगार पर आ गया है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) बिजली, पानी और जनता की मूलभूत समस्याओं के मुद्दे पर लड़ेगी। गठबंधन के सवाल पर संजय सिंह ने कहा समय आने पर गठबंधन के बारे में सोच विचार किया जाएगा। हाल ही संपन्न हुए जिला पंचायत चुनाव अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव रद्द करने की मांग की।
विकास दुबे कांड पर बोलते हुए संजय सिंह ने कहा उत्पीड़न और दमन की राजनीति के तहत निर्दोष खुशी दुबे अमर दुबे की मां को जेल में बंद किया गया। खुशी दुबे समेत अन्य महिलाओं के मुकदमे वापस लेकर उन्हें तत्काल रिहा किया जाए।
