मिर्जापुर: खड़ी ट्रक में पीछे से टकराई बाइक, ठेकेदार समेत दो की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 135 पर स्थित भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्यरत संस्था डीबीएल कंपनी में ठेकेदार राकेश सिंह राजपूत अपने दो सहयोगी युवराज व किशुन लाल केसरवानी के साथ सोमवार सुबह करीब चार बजे के एक ही बाइक पर सवार होकर भैसोड़ बलाय पहाड़ से ड्रमंडगंज की …

मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 135 पर स्थित भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्यरत संस्था डीबीएल कंपनी में ठेकेदार राकेश सिंह राजपूत अपने दो सहयोगी युवराज व किशुन लाल केसरवानी के साथ सोमवार सुबह करीब चार बजे के एक ही बाइक पर सवार होकर भैसोड़ बलाय पहाड़ से ड्रमंडगंज की तरफ जा रहे थे इस दौरान लक्ष्मी पेट्रोल पंप के सामने सड़क के किनारे खड़ी ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गए। जिसमें ठेकेदार राकेश सिंह राजपूत 50 निवासी आईटीआई कालोनी नैनी व युवराज 16 पुत्र हीरालाल निवासी ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र हलिया की मौके पर मौत हो गई और बाइक पर पीछे बैठा किशुन लाल केसरवानी 28 निवासी देवहट थाना हलिया गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज भरत लाल पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे लेते हुए गंभीर रूप से घायल किशुन लाल केसरवानी को न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज में भर्ती करवाया जहां गंभीर रूप घायल बाइक सवार युवक की हालत नाज़ुक देखते हुए चिकित्सक ने मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। आइटीआई कालोनी नैनी प्रयागराज निवासी डीबीएल कंपनी के ठेकेदार व मृत किशोर के परिजनों को घटना की सूचना पुलिस ने दे दिया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस संबंध में चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज भरत लाल पांडेय ने बताया कि सोमवार सुबह करीब चार बजे के लगभग डीबीएल कंपनी के ठेकेदार अपने दो सहयोगियों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर ड्रमंडगंज की तरफ जा रहे थे जैसे ही भैसोड़ बलाय पहाड़ स्थित लक्ष्मी पेट्रोल पंप पर पहुंचे, सड़क किनारे खड़ी ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गये। जिसमें ठेकेदार समेत किशोर की मौत हो गई तथा एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी गई मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार