कानपुर: कर्ज में डूबा क्रिकेटर बना लूटेरा, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
कानपुर। पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान डीसीपी संजीव त्यागी ने 7 जुलाई को महिला से हुई लूट का खुलासा करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूट में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल के साथ लूटा गया सामान भी बरामद किया है। बता दें कि कानपुर …
कानपुर। पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान डीसीपी संजीव त्यागी ने 7 जुलाई को महिला से हुई लूट का खुलासा करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूट में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल के साथ लूटा गया सामान भी बरामद किया है। बता दें कि कानपुर देहात की रहने वाली रश्मी यादव अपनी मां के साथ हैलट अस्पताल दवा लेने आई थी। वापस लौटते समय काली पल्सर सवार दो लोग उनका पर्स छीनकर भाग गए थे, पर्स में मोबाइल फोन 450 नकद व कुछ जरूरी कागजात थे।
इस वारदात के बाद पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जिसमे दो लोग संगदिग्ध दिखाई पड़े। रविवार शाम को पुलिस ने सभी चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर दो लोंगो को गिरफ्तार किया जिसमें कानपुर देहात के रवि कुमार व बालआपचारी को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में यह बात पता चली की इसमें रवि कुमार क्रिकेट का खिलाड़ी है और उस पर कुछ कर्ज हो गया था, जिसको चुकाने के लिए उसने अपने दोस्त के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेजा दिया है।
