अमरोहा : चाकू की नोक पर बलात्कार करने का लगाया आरोप
अमरोहा/मंडी धनौरा, अमृत विचार। थाना बछरायूं नगर की युवती ने तहरीर देकर नगर के ही युवक पर चाकू की नोक पर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए एसपी से कार्रवाही की मांग की है। युवती ने एसपी पूनम को पत्र भेजकर कहा कि रविवार की रात लगभग दो बजे घर पर सो रही थी। तभी …
अमरोहा/मंडी धनौरा, अमृत विचार। थाना बछरायूं नगर की युवती ने तहरीर देकर नगर के ही युवक पर चाकू की नोक पर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए एसपी से कार्रवाही की मांग की है। युवती ने एसपी पूनम को पत्र भेजकर कहा कि रविवार की रात लगभग दो बजे घर पर सो रही थी।
तभी मोहल्ले का ही एक युवक अपने हाथ में चाकू लेकर घर में घुस आया और मेरी गर्दन पर चाकू रखकर जबरदस्ती टूटे मकान में ले गया। वहां पर युवक ने चाकू के बल पर जबरदस्ती बलात्कार किया। परिजनों को आता देख युवक परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। युवती ने एसपी को पत्र भेज कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
युवती के साथ मारपीट, मुकदमा
सैदनगली। थाना क्षेत्र के गांव ढक्का मोड़ की युवती ने तीन युवकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। रविवार को शाम मेरठ निवासी युवती चंदौसी में अपनी सहेली से मिलने के लिए स्कूटी से जा रही थी। शाम को ढक्का मोड़ कृष्णा पब्लिक स्कूल के नजदीक युवती को तीन युवकों ने रोक लिया।
तीनों युवकों ने यह कहकर मारपीट शुरू कर दी तूने मेरी बहन का जीवन खराब कर दिया। युवती ने पुलिस को बताया कि उसके साथ छेड़छाड़ भी की। पर्स में रखे दो हजार की नकदी एटीएम कार्ड सहित आईडी भी छीन ली। गाली गलौज कर युवक भाग निकले। पुलिस ने अहमद एवं हमजा पुत्र मुकीम निवासी सीकरी गेट कस्बा चंदोसी तथा एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
