हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, घूमने जाने का बना रहे प्लान तो 13 जुलाई तक कर दें cancle
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बारिश बारिश के कारण हुई तबाही के मद्देनजर 13 जुलाई तक धर्मशाला आने वाले सभी पर्यटकों को फिलहाल अपना कार्यक्रम स्थगित करने की सलाह दी है। डा. जिंदल ने आज यहां कहा कि धर्मशाला तथा इसके आसपास के पर्यटक स्थलों में पहले से ही …
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बारिश बारिश के कारण हुई तबाही के मद्देनजर 13 जुलाई तक धर्मशाला आने वाले सभी पर्यटकों को फिलहाल अपना कार्यक्रम स्थगित करने की सलाह दी है। डा. जिंदल ने आज यहां कहा कि धर्मशाला तथा इसके आसपास के पर्यटक स्थलों में पहले से ही पहुंचे पर्यटकों को भी जहां हैं वहीं पर रूकने की सलाह दी गई है। भारी बारिश के चलते सड़कों आदि को काफी नुकसान हुआ है जिससे आवागमन में दिक्कत हो सकती है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से धर्मशाला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में रूके पर्यटकों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं इसलिए किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें और प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी तरह की दिक्कत होने पर आपदा नियंत्रण कक्ष पर टॉल फ्री नम्बर 1077 पर सम्पर्क कर सकते हैं जो 24 घंटे खुला है।
जिला उपायुक्त के अनुसार धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों में हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है और राहत एवं पुनर्वास हेतु टीमें भी गठित कर दी गई हैं। आने वालों दिनों में भी मौसम विभाग ने मौसम खराब रहने की सम्भावना जताई है इसलिए पर्यटकों के साथ साथ आम नागरिकों को भी सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा बारिश और बाढ़ के कारण हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और अवरूद्व सड़कें खुलवाने के लिए मशीनरी की व्यवस्था की गई है।
