यूपी: एटीएस हुई सक्रिय, लखनऊ समेत कई शहरो में मारा छापा, कई संदि​ग्ध हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के काकोरी और मड़ियांव से अलकायदा के दोनों आतंकी मिनहाज अहमद और नसीरूद्दीन के पकड़े जाने के बाद जो जानकारी मिली, उसके आधार पर सोमवार को एटीएस ने लखनऊ सहित एक दर्जन शहरों में छापेमारी की। इस दौरान कई लोगों से पूछताछ की गयी और एक दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया …

लखनऊ। राजधानी के काकोरी और मड़ियांव से अलकायदा के दोनों आतंकी मिनहाज अहमद और नसीरूद्दीन के पकड़े जाने के बाद जो जानकारी मिली, उसके आधार पर सोमवार को एटीएस ने लखनऊ सहित एक दर्जन शहरों में छापेमारी की। इस दौरान कई लोगों से पूछताछ की गयी और एक दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि पकड़े गये लोगो की पहचान नहीं उजागर की गयी है, एटीएस अभी इनके बारे में पता कर रही है।

वहीं सूत्रों का कहना है कि पकड़े गये लोगों की काल डिटेल भी खंगाली जायेगी। दरअसल पकड़े गये दोनो आतंकियों के पास से बरामद मोबाइल से जो नंबर मिले हैं उसके आधार पर एटीएस के सामने कई लोगों के नाम सामने आ रहे है। ऐसे में बताया जा रहा है कि अभी कुछ और गिरफ्तारी संभव हो सकती है। इसके साथ ही एटीएस लखनऊ टीम की ओर से सोमवार को स्थानीय पुलिस के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।

कोर्ट में नक्शों का हुआ जिक्र 
कोर्ट में सुनवाई के दौरान एटीएस की ओर से आतंकवादियों के पास से बरामद नक्शों का भी जिक्र किया गया है। एटीएस अधिकारियों के मुताबिक बरामद नक्शे अयोध्या, बनारस, मथुरा समेत कई धार्मिक स्थल के। इन नक्शों को लेकर मंगलवार को दोनो अंताकियों से पूछताछ की जायेगी , साथ जी फरार लोगों के बारे में भी पता लगाया जायेगा। हालांकि जिन धार्मिक स्थलों के नक्शे बरामद किए गये हैं वहां की स्थानीय पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

एटीएस ने तैयार किए 150 सवाल 
14 दिनों की रिमांड कोर्ट से मिलने के बाद मंगलवार सुबह 10 बजे से एटीएस पूछताछ शुरू करेगी। एटीएस ने इस दौरान 150 सवालों को तैयार किया हैं। जिनके जवाब दोनो अंतकियों से जानने का प्रयास किया जायेगा। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आंतकियों के यूपी के साथ—साथ अन्य राज्यो में कौन—कौन लोग संपर्क में इस बात को भी जानने का प्रयास किया जायेगा।

फरार आंतकी बन सकते हैं सरदर्द 
लखनऊ। लखनऊ में जब दो आतं​वादियों की रविवार को गिरफ्तारी की गयी है, तो उस दौरान बताया जा रहा है पांच लोग भागने में सफल रहे थे। जिसके चलते एटीएस को कई जिलों में अलर्ट जारी करना पड़ा, एटीएस अधिकारियों का कहना है कि फरार लोग स्लीपर सेल हो सकते हैं जो आगे खतरा बन सकते है। इसमें सबसे ज्यादा खतरा वेस्ट यूपी में बताया जा रहा है। एटीएस के मुताबिक काकोरी के गैराज की छत से कूदकर भागे पांच आतंकी पश्चिम उत्तर प्रदेश के ही जिलों में शरण लिए हुए है। पूर्व में भी आतंकियों को वेस्‍ट यूपी से कनेक्‍शन रहा है। अनुमान है कि फरार आंतकी जिलों में शरण लिए हुए है। इस बात को नहीं नकारा जा सकता है कि पूर्व में भी आतंकियों को वेस्‍ट यूपी से कनेक्‍शन रहा है।

इन जिलों में किया अलर्ट 
इसलिए सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मुरादाबाद, बुलंदशहर आदि जिलों के कप्तानों को अलर्ट कर दिया गया है। एटीएस इन जिलों में छापेमारी कर सकती है। सोमवार को भी सहारनपुर के देवबंद में एटीएस के आने की सूचना मिलती रही, लेकिन किसी भी अधिकारी ने एटीएस के आने की पुष्टि नहीं की।

संबंधित समाचार