बरेली: मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र सोमवार रात जारी कर दिए। छात्र मंगलवार से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र देरी से जारी हो रहे हैं। इसकी वजह से परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव बताया जा रहा है। सोमवार से ही छात्र परीक्षा फार्म डाउनलोड करने …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र सोमवार रात जारी कर दिए। छात्र मंगलवार से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र देरी से जारी हो रहे हैं। इसकी वजह से परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव बताया जा रहा है।

सोमवार से ही छात्र परीक्षा फार्म डाउनलोड करने का प्रयास करते रहे लेकिन वेबसाइट का सर्वर डाउन होने की वजह से दिक्कत हुई। वहीं दूसरी तरफ सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन महाविद्यालय में चल रहा है और अधिकांश परीक्षाएं 15 जुलाई तक समाप्त हो जाएंगी। उसके तुरंत बाद ही मुख्य परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

कई महाविद्यालयों के प्रशासन का कहना है कि अब तक कितने छात्र उनके महाविद्यालय में परीक्षा देंगे, इसकी जानकारी नहीं दी गई है, जबकि परीक्षा में सिर्फ दो दिन का समय बचा है। ऐसे में तैयारी करने में दिक्कतें हो सकती हैं।

संबंधित समाचार