कानपुर: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर शाहिद पिच्चा व साथी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल अनस उर्फ अन्नू पिस्टल को खूंखार अपराधियों की श्रेणी में गिना जाता है। वैसे तो इस शातिर पर पुलिस रिकार्ड में ज्यादा मुकदमें दर्ज नहीं है लेकिन इस शातिर का अपराधियों पर भी खौफ रहता है। अपना दबाव बनाने के लिये वह अक्सर अत्याधुनिक अवैध असलहों के साथ …

कानपुर। पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल अनस उर्फ अन्नू पिस्टल को खूंखार अपराधियों की श्रेणी में गिना जाता है। वैसे तो इस शातिर पर पुलिस रिकार्ड में ज्यादा मुकदमें दर्ज नहीं है लेकिन इस शातिर का अपराधियों पर भी खौफ रहता है। अपना दबाव बनाने के लिये वह अक्सर अत्याधुनिक अवैध असलहों के साथ अपनी फोटों खींचकर अथवा वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर डलवाता था ताकि लोगों में अपने नाम की दहशत बनाई जा सके।

पुलिस सूत्रों की मानी जाए तो अनस उर्फ अन्नू पिस्टल ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कराया था जिसमें वह बिस्तर पर बैठकर पिस्टल से खेल रहा है। इसके बाद उसकी एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें वह एक रायफल लेकर बैठा है और उसकी टी शर्ट पर लिखा है सुप्रीम। यह उसके शातिर दिमाग का संकेत देती हैं। अन्नू अपराध जगत में अपनी अलग पहचान बनाने के प्रयास में लगा रहता था।

एक और साथी लगा पुलिस के हाथ
देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल शाहिद पिच्चा का एक और साथी पुलिस के हाथ लगा है। इस शातिर से पुलिस शाहिद को शरण देने वालों के साथ ही उसके हथियारों की जानकारी भी करना चाहती है ताकि पुलिस इस शातिर को तगड़ी चोट पहुंचा सके।

शानू ब़ॉस का साथी रहा है पिच्चा
पुलिस मुठभेड़ में घायल शाहिद पिच्चा एसटीएफ द्वारा मुठभेड़ में मारे गये कुख्यात शानू बॉस का साथी रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पिच्चा पर दर्ज हत्या के पहले मुकदमें उसके साथ शानू बॉस भी नामजद रहा था। आरोप है कि इस वारदात में शाहिद पिच्चा व शानू बॉस ने साथियों मुन्ना बदरी आदि के साथ मिलकर शहर के एक अपराधिक गिरोह के शूटर फैसल रूमी की हत्या की थी। फैसल अपने बॉस के लिये किसी की भी भाड़े पर हत्या कर देता था जिसके चलते कई घटनाओं में उसका नाम सामने नहीं आया लेकिन अपराध जगत के लोगों को मालूम था कि फैसल रूमी शूटर है। इससे अपनी जान का खतरा भांपकर शानू बॉस ने पिच्चा आदि ने उसे ही मौत की घाट उतार दिया।

संबंधित समाचार