बरेली: पार्कों के शौचालयों में लग रही सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम प्रशासन ने सार्वजनिक शौचालय और नारी निकेतन में महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड की व्यवस्था करा रहा है, जो महज पांच रुपये में उपलब्ध होंगे। महिलाओं को जरूरत पड़ने पर सेनेटरी पैड आसानी से मिल सकेंगे। पार्कों में महिला शौचालयों से लेकर सार्वजनिक शौचालयों में …

बरेली, अमृत विचार। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम प्रशासन ने सार्वजनिक शौचालय और नारी निकेतन में महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड की व्यवस्था करा रहा है, जो महज पांच रुपये में उपलब्ध होंगे।

महिलाओं को जरूरत पड़ने पर सेनेटरी पैड आसानी से मिल सकेंगे। पार्कों में महिला शौचालयों से लेकर सार्वजनिक शौचालयों में इसकी उपलब्धता रहेगी। इसके लिए नगर निगम सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगा रहा है। अभियान के अंर्तगत नारी निकेतन में यह सुविधा शुरू की गई है।

पर्यावरण विशेषज्ञ एके चौहान ने बताया कि सार्वजनिक शौचालयों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें शुरू की गई हैं। महिला शौचालयों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई गई है। मशीन को कैसे इस्तेमाल करना है, इसकी भी जानकारी गई है। पांच रुपये सिक्का डालते ही पैड प्राप्त हो जाएगा।

सेनेटरी पैड के निस्तारण के लिए एक अन्य मशीन भी लगाई गई है, जो निशुल्क है। पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि आने वाले दिनों में बाकी जगहों पर भी जल्द ही मशीनें लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम की कोशिश है कि इस तरह की मशीनें नगर निगम के तमाम पार्कों के साथ दूसरे सार्वजनिक शौचालयों के पास लगाई जाएं।

संबंधित समाचार