बरेली: ATM लूटने आए बदमाशों ने दरोगा को मारी गोली, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एटीएम लूटने की कोशिश करने वाले बदमाशों ने दरोगा को देखा तो उसे गोली मार दी। दरोगा को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लुटेरे मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस को उनकी सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिससे उनकी तलाश की जा रही है। आंवला के …

बरेली, अमृत विचार। एटीएम लूटने की कोशिश करने वाले बदमाशों ने दरोगा को देखा तो उसे गोली मार दी। दरोगा को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लुटेरे मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस को उनकी सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिससे उनकी तलाश की जा रही है।

आंवला के घंटाघर भूमि विकास बैंक के पास एटीएम लगा हुआ है। मंगलवार की रात लगभग 2:00 बजे दरोगा प्रवीण कुमार वहां गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एटीएम के बाहर एक संदिग्ध युवक खड़ा है। दरोगा ने उससे पूछताछ की तो वह घबराने लगा। इसी बीच एटीएम के अंदर से एक महिला और एक पुरुष निकले उन्होंने गोली चला दी। इससे दरोगा घायल हो गए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं वारदात को अंजाम देने वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस को उनकी सीसीटीवी फुटेज मिली है। जिससे उनकी तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि यह वारदात करने वाले बदायूं जिले के रहने वाले हो सकते हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि दरोगा के गोली मारी गई थी। अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। लुटेरों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। सीसीटीवी के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार