मुरादाबाद : मूंढापांडे में अज्ञात वृद्ध का शव मिला, सनसनी
मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में खाईखेड़ा लिंक मार्ग पर मंगलवार को सड़क किनारे करीब 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। मृतक के शरीर पर चोटों का कोई निशान नहीं मिला। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वृद्ध को चार-पांच दिन से सड़क किनारे घूमते हुए देखा गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में खाईखेड़ा लिंक मार्ग पर मंगलवार को सड़क किनारे करीब 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। मृतक के शरीर पर चोटों का कोई निशान नहीं मिला। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वृद्ध को चार-पांच दिन से सड़क किनारे घूमते हुए देखा गया था।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस अज्ञात वृद्ध की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया के जरिए प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्ध की मौत का कारण बीमारी बताया गया है।
ट्रेन की चपेट में आकर मंदबुद्धि की मौत
मुरादाबाद : मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव खानपुर लक्की निवासी महबूब का 18 वर्षीय पुत्र तालिब दिमागी रूप से कमजोर था। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने गांव से दलपतपुर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार जा रहा था। रझेड़ा नदी के पुल पर वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। इंस्पेक्टर नवाब सिंह ने बताया कि इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
