सुल्तानपुर: प्रसपा कार्यालय पर विधानसभा चुनाव को लेकर हुई बैठक, दिए गए ये दिशानिर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) कार्यालय पर आगमी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बैठक हुई। इस दौरान युवजन सभा के जिला महासचिव राकेश यादव का जन्मदिन भी मनाया गया। जिलाध्यक्ष हंसराज यादव व प्रमुख महासचिव 188विधानसभा प्रभारी मो. तौफीक अहमद द्वारा पार्टी संगठन की तैयारी के लिए महासभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के …

सुल्तानपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) कार्यालय पर आगमी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बैठक हुई। इस दौरान युवजन सभा के जिला महासचिव राकेश यादव का जन्मदिन भी मनाया गया। जिलाध्यक्ष हंसराज यादव व प्रमुख महासचिव 188विधानसभा प्रभारी मो. तौफीक अहमद द्वारा पार्टी संगठन की तैयारी के लिए महासभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के समस्त पार्टी कार्यकर्ता को बूथ स्तर की कमेटी गठित कर मजबूत करने के लिए समस्त समाज की मजबूती का दिशानिर्देश दिया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कमला यादव, प्रदेश सचिव अरविंद सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, इसौली विधानसभा अध्यक्ष श्याम बहादुर यादव, सुल्तानपुर विधानसभा अध्यक्ष एड. रामस्वराथ यादव, लंभुआ विधानसभा अध्यक्ष महेन्द्र यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष मोकीम पठान, जिला उपाध्यक्ष आलोक यादव, जिला महासचिव जुनैद खान, प्रमुख महासचिव अर्पित यादव, सचिव सलमान खान, सचिव कादिर खान, सचिव मो. ज़ुबैर, महेंद्र यादव, राजेंद्र पाठक, इसौली विधानसभा महासचिव जिया अहमद, पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता व सदस्य मौजूद रहे।

संबंधित समाचार