अल्मोड़ा: हरेला पर्व पर कोसी और नदियों के आसपास होगा पौधरोपण…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। सोलह जुलाई को होने वाले हरेला पर्व पर कोसी और उसकी सभी सहायक नदियों के आसपास पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों को नामित किया है और उन्हें जनसहयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश भी दिए हैं। हरेला पर्व पर आयोजित होने वाले …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। सोलह जुलाई को होने वाले हरेला पर्व पर कोसी और उसकी सभी सहायक नदियों के आसपास पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों को नामित किया है और उन्हें जनसहयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश भी दिए हैं।

हरेला पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने कहा है कि चूंकि इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाना है इसलिए कार्यक्रम के दौरान कोविड संबंधी सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि हरेला पर्व के मौके पर कोसी नदी के जलागम क्षेत्र हवालबाग और ताकुला, सहायक नदी कुजगढ़ और सरौतागाड़ समेत ताड़ीखेत और द्वाराहाट में वृहद अभियान चलाया जाएगा।

इस कार्यक्रम में कोसी पुनर्जनन अभियान से जुड़े कर्मचारियों के अलावा एसएसबी, आईटीबीपी, ग्राम प्रधान संगठन, वन सरपंच और जनप्रतिनिधि भी सहयोग करेंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीएमओ डॉ. सविता हयांकी, सीइओ एचबी चंद, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, मोनिका, शैलेंद्र बिष्ट, कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार