बदायूं: युवक का गुप्तांग काटा, पांच किन्नरों पर रिपोर्ट दर्ज
सालारपुर (बदायूं), अमृत विचार। थाना मूसाझाग के गांव हथिनी भूड़ क्षेत्र में पांच किन्नरों ने एक युवक का गुप्तांग काट दिया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर अलीगढ़ के अस्पताल में रेफर किया गया है। युवक के पिता की तहरीर पर पांचों किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज …
सालारपुर (बदायूं), अमृत विचार। थाना मूसाझाग के गांव हथिनी भूड़ क्षेत्र में पांच किन्नरों ने एक युवक का गुप्तांग काट दिया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर अलीगढ़ के अस्पताल में रेफर किया गया है। युवक के पिता की तहरीर पर पांचों किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
थाना कादरचौक के एक गांव निवासी युवक को नाच-गाने का बहुत शौक था जिसके चलते वह किन्नरों के साथ रहने लगा और जगह-जगह गांवों में कार्यक्रम करता था। अपना घर छोड़कर वह गांव हथिनी भूड़ की किन्नर जकी के पास ही रहता था। बुधवार सुबह सवा चार बजे बबलू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एंबुलेंस चालक ने युवक से नंबर लेकर उसके पिता को फोन किया। डॉक्टर ने देखा कि उसका गुप्तांग कटा है। युवक के पिता और भाई जिला अस्पताल पहुंच गए। युवक ने अपने भाई व पिता को बताया कि किन्नरों ने मिलकर उसे पहले नशा दिया। उसके बाद कहीं लेकर गए थे। जब होश आया तो उसने खुद को जिला अस्पताल में पाया।
पिता ने पांच किन्नर जकी, बिल्लू, जिशांत, मजिया और चंद्रमुखी के खिलाफ तहरीर दी। थाना मूसाझाग पुलिस ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसओ राजेश कुमार ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर के आधार पर पांच किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
