जौनपुर: भाजपा ने जनप्रतिनधियों को किया सम्मानित, कहा- कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर स्थित एक होटल में नवनिवार्चित जिला पंचायत सदस्यों व ब्लाक प्रमुखों का अभिनंदन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के जिला प्रभारी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी रहे। सभी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा …

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर स्थित एक होटल में नवनिवार्चित जिला पंचायत सदस्यों व ब्लाक प्रमुखों का अभिनंदन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के जिला प्रभारी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी रहे। सभी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी को सम्पर्क व संवाद के माध्यम से जनता के बीच लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी तभी 2022 में हम पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरुप विजय हासिल कर सकेंगे, उन्होंने पार्टी के संगठन को बूथ स्तर से भी नीचे पन्ना समिति तक ले जाने का आह्वान किया हर बूथ की मतदाता सूची के एक-एक पन्ने में जितने भी मतदाता हैं पन्ना समिति के पदाधिकारी उनसे नियमित संपर्क व संवाद स्थापित करते रहेंगे, उन्होंने कहा कि पार्टी के 8 ब्लाक प्रमुख अब ग्रामीण परिवेश के विकास का नया प्लेटफार्म तैयार करेंगे। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगातार गतिशील रहते है।

इसके पहले जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय ने अभिनन्दन भाषण में सबका स्वागत किया। इस दौरान सम्मानित होने वाले जिला पंचायत सदस्य में श्यामबाबू यादव, रमेश सिंह, सूबेदार सिंह, नगीना सिंह, आनंदिता सिंह, ब्लाक प्रमुखों में सम्मानित होने वालों में पूनम यादव, मंजू सिंह, बृजेश यादव, विद्या तिवारी, माण्डवी सिंह, ऊषा शुक्ला, संजय सिंह, सत्येन्द्र सिंह फन्टू हुये। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। चंद्रेश गुप्ता, सुरेंद्र विक्रम सिंह, महेंद्र बिंद, दिलीप शर्मा विवेक आदि उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार