पीलीभीत: बाइक पेड़ से टकराने से युवक की मौत
माधौटांडा/पीलीभीत, अमृत विचार। थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव नजीरगंज निवासी सुरेंद्र सिंह ससुराल मैनाकोट से बाइक से घर जा रहा था। रात में उसकी बाइक लोहरपुरा नौरंगाबाद मार्ग पर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और रात भर वहीं पड़ा रहा। गुरुवार सुबह जब राहगीर उधर से निकले …
माधौटांडा/पीलीभीत, अमृत विचार। थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव नजीरगंज निवासी सुरेंद्र सिंह ससुराल मैनाकोट से बाइक से घर जा रहा था। रात में उसकी बाइक लोहरपुरा नौरंगाबाद मार्ग पर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और रात भर वहीं पड़ा रहा।
गुरुवार सुबह जब राहगीर उधर से निकले तो उन्होंने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक थाना माधौटांडा रामसेवक मौके पर पहुंचे। मृत पड़े युवक की शिनाख्त कराई। ग्राम मैनाकोट के एक व्यक्ति ने इसकी सुरेंद्र सिंह के रूप में शिनाख्त की। पुलिस ने मैनाकोट में रह रही उसकी पत्नी को घटना की सूचना दी।
मृतक सुरेंद्र सिंह की पत्नी व बहन घटना स्थल पर पहुंच गईं। पति का शव देखकर पत्नी का रो-रोककर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
