बरेली: ऊधम सिंह नगर एसएसपी ने किया फोन… कांवड़ यात्रा पर रोक, कांवड़ियाें को उत्तराखंड मत भेजना
बरेली, अमृत विचार। उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है, जिससे कांवड़ियों पर प्रतिबंध रहेगा। प्रतिबंध के बाद गुरुवार को ऊधम सिंह नगर जिले के एसएसपी ने बरेली के कप्तान रोहित सिंह साजवाण को फोन कर कांवड़ियों के उत्तराखंड आने पर रोक लगाने की बात कही है। ऊधम सिंह नगर के एसएसपी …
बरेली, अमृत विचार। उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है, जिससे कांवड़ियों पर प्रतिबंध रहेगा। प्रतिबंध के बाद गुरुवार को ऊधम सिंह नगर जिले के एसएसपी ने बरेली के कप्तान रोहित सिंह साजवाण को फोन कर कांवड़ियों के उत्तराखंड आने पर रोक लगाने की बात कही है।
ऊधम सिंह नगर के एसएसपी ने फोन कर बरेली एसएसपी को बताया कि उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। ऐसे में बरेली से हजारों भक्त हर साल जलाभिषेक के लिए उत्तराखंड जाते हैं, जिन्हें बार्डर पर रोक दिया जाएगा। किसी तरह की तनाव की स्थिति न हो इसलिए पहले से ही कांवड़ियों को इस बात की जानकारी दे दी जाए, ताकि बाद में अशांति का माहौल न उत्पन्न हो। साजवाण ने उन्हें मदद करने का आश्वासन दिया है।
