रायबरेली: अवैध शराब के करोबार में जेल जाने वाला युवक अब मेडिकल स्टोर से कर रहा नशील दवाओं व्यापार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। अवैध शराब की बिक्री में कई बार जेल जाने वाला युवक धड़ल्ले से मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का व्यापार कर रहा है। कोतवाली क्षेत्र के धरई चौराहा स्थित सौरभ मेडिकल स्टोर संचालक मनीराम मिश्रा पुत्र रामनिहोर मिश्रा निवासी भरतपुर तरैया संग्रामगढ़ प्रतापगढ़ जो अवैध ज़हरीली शराब का व्यवसाई है। अवैध शराब …

रायबरेली। अवैध शराब की बिक्री में कई बार जेल जाने वाला युवक धड़ल्ले से मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का व्यापार कर रहा है। कोतवाली क्षेत्र के धरई चौराहा स्थित सौरभ मेडिकल स्टोर संचालक मनीराम मिश्रा पुत्र रामनिहोर मिश्रा निवासी भरतपुर तरैया संग्रामगढ़ प्रतापगढ़ जो अवैध ज़हरीली शराब का व्यवसाई है। अवैध शराब के व्यवसाय में 2018 में ऊँचाहार थाने में धारा 60/62/72 आबकारी अधिनियम 272 आईपीसी व 65 कॉपी राइट एक्ट के तहत एसटीएफ ने मुकदमा पंजीकृत कराकर जेल भेज दिया गया था।

यही नहीं इनके खिलाफ आधे दर्जन थानों जहरीली शराब बेचनें के चलते मुकदमा पंजीकृत है। ज़हरीली शराब का व्यवसाय करने वाले को दवा बेचने का लाइसेंस कैसे मिल गया यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल संचालक मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं की बिक्री धड़ल्ले से कर रहा है। लेकिन स्थानीय प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लग रही है।

जानकारी के मुताबिक ज़हरीली शराब के चलते कई बार जेल जाने वाला युवक थोक दवा का डिपो खोलकर बैठा है। जिसके पास कोई अनुभव की डिग्री भी नहीं है। नशीली दवाओं की बिक्री कर लोगों की जिंदगी में जहर घोलने का काम कर रहा है। यही नहीं इसी मेडिकल स्टोर की आड़ में संजीवनी क्लीनिक के नाम से नर्सिंग होम भी चला रहा हैं।

वहीं क्लीनिक संचालक मुकेश पाल को एक फर्जी कार्ड बनाकर गांव की भोली भाली जनता से बताता है मैं एमबीबीएस डिग्री धारक हूं। लोगो का सवाल है ज़हरीली शराब व्यवसायी को मेडिकल स्टोर का लाइसेंस कैसे मिल गया क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में सलोन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रूपेश जायसवाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिकायत मिली है। जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार