रामपुर: रॉयल फैमिली की संपत्ति का पार्टीशन घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। रायॅल फैमिली के संपत्ति के बंटवारे में गुरुवार को जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तावित पार्टीशन स्कीम घोषित कर दी गई है। 16 पक्षकारों को कितना शेयर मिलेगा।यह 143 पेज में उल्लेख किया गया है। पक्षकारों को 15 दिन के अंदर यदि कोई ऐतराज है,तो वह दाखिल कर सकते है।इस मामले …

रामपुर, अमृत विचार। रायॅल फैमिली के संपत्ति के बंटवारे में गुरुवार को जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तावित पार्टीशन स्कीम घोषित कर दी गई है। 16 पक्षकारों को कितना शेयर मिलेगा।यह 143 पेज में उल्लेख किया गया है। पक्षकारों को 15 दिन के अंदर यदि कोई ऐतराज है,तो वह दाखिल कर सकते है।इस मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई को होगी।

अदालत में 45 साल चला मामला

नवाब की संपत्ति के बंटवारे की लंबी कानूनी लड़ाई चली। सुप्रीम कोर्ट से लेकर स्थानीय अदालत तक यह मामला 45 साल तक चला। सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई 2019 के अपने आदेश में नवाब रजा अली खां को रामपुर रियासत का अंतिम शासक मनाते हुए उनकी संपत्ति का बंटवारा शिया शरीयत के मुताबिक 31 दिसंबर 2020 तक करने के आदेश दिए थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रामपुर के आखिरी नवाब की सपंत्ति का विभाजन उनके वारिसों में किया जाना है।

नवाब की संपत्ति 26 अरब से अधिक

रामपुर के आखिरी नवाब की संपत्ति 26 अरब से अधिक है। यह संपत्ति अतिम नवाब रजा अली खां के वारिसों में स्वर्गीय मुर्तजा अली खां की बेटी निखत बी,बेटे मुराद मियां और दूसरे पक्ष के स्वर्गीय मिक्की मियां की पत्नी पूर्व सांसद बेगम नूरबानों उनके बेटे नवेद मियां,और बेटियों सहित कुछ 18 लोगों में बंटनी है। जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है।लिहाजा अब केवल 16 लोगों में ही संपत्ति का विभाजन किया जाना है।संपत्ति को चल और अचल श्रेणी में रखा गया है जाकि पार्टीशन का हिस्सा है।जिसमें 16 पक्षकारों के हिस्सों को 143 पेजों में उल्लेख किया गया है।पार्टीशन स्कीम पर पक्षकारों को 15 दिन का आपत्ति दाखिल करने के लिए समय दिया गया है।इस मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई को होगी।

चल संपत्ति की कीमत 64 करोड़
रामपुर रियासत के आखिरी नवाब की अचल सपंत्ति में कोठी खास बाग,लक्खी बाग,बेनाजीर,और नवाब के रेलवे स्टेशन की बिल्डिग भी शामिल है।चल संपत्ति का मूल्याकंन नोएडा की निजी कंपनी ने किया था।जिसकी रिपोर्ट दाखिल कर दी गई है।निजी कंपनी ने चल संपत्ति का मूल्याकंन 64 करोड़ रुपये आंका है। इससे पूर्व अचल संपत्ति कोठी खास बाग शाहबाद की कीमत सात अरब से अधिक दिखाई गई है।

संपत्ति के मूल्याकन के लिए नियुक्त हुए थे कमिश्नर
रामपुर रियासत के आखिरी नवाब की संपत्ति के बंटवारे के लिए जिला जज की अदालत द्वारा एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किए गए।जिसमें अचल संपत्ति के लिए अरुण प्रकाश सक्सेना,और चल संपत्ति के लिए सौरभ सक्सेना,संदीप सक्सेना और मुज्जमिल हुसैन नियुक्त किए गए।

संपत्ति का 1 प्रतिशत राजस्व विभाग को देना होगा
नवाब संपत्ति में राजस्व के रुप में कुल संपत्ति का 1 प्रतिशत हिस्सा राजस्व विभाग को देना होगा।यह आदेश जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव ने पक्षकारों को दिया है।

इनकी सुनिए
पार्टीशन स्कीम का अध्ययन किया जा रहा है।अध्ययन के पश्चात आपत्ति दाखिल की जाएगी। -संदीप सक्सेना अधिवक्ता,नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां,

प्रस्तावित पार्टीशन स्कीम को अभी पढ़ा नहीं है। अध्ययन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -हर्ष गुप्ता,अधिवक्ता

संबंधित समाचार