पीलीभीत: चावल घोटाले में फंसे डिप्टी आरएमओ का तबादला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। 28 करोड़ के चावल घोटाले में फंसे डिप्टी आरएमओ अविनाश झा का फतेहपुर तबादला कर दिया है। अब प्रिंस चौधरी को जनपद का नया डिप्टी आरएमओ बनाया गया है। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद अविनाश झा की पीलीभीत में डिप्टी आरएमओ के पद पर तैनाती हुई थी। जिले में हर …

पीलीभीत, अमृत विचार। 28 करोड़ के चावल घोटाले में फंसे डिप्टी आरएमओ अविनाश झा का फतेहपुर तबादला कर दिया है। अब प्रिंस चौधरी को जनपद का नया डिप्टी आरएमओ बनाया गया है।

प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद अविनाश झा की पीलीभीत में डिप्टी आरएमओ के पद पर तैनाती हुई थी। जिले में हर साल सरकारी गेहूं व धान की रिकॉर्ड तोड़ खरीद में भ्रष्टाचार को लेकर अविनाश झा सुर्ख़ियों में रहे।

डिप्टी आरएमओ अविनाश झा।

बीसलपुर की एक फर्म को धान खरीद केंद्र आवंटन में भी उन पर कई आरोप लगे। हालांकि उन्होंने सभी आरोपों को गलत बताया।

इधर 28 करोड़ के चावल घोटाले का अमृत विचार द्वारा खुलासा करने के बाद से उन पर कार्रवाई होना तय मानी जा रही थी। हालांकि शासन ने इनका तबादला फतेहपुर कर दिया है लेकिन अभी भी घोटाले की जांच की आंच उन तक पहुंच रही है।

संबंधित समाचार