रामपुर : तेल से भरे टैंकर ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/शहजादनगर,अमृत विचार। भमरौआ रोड पर शुक्रवार सुबह टैंकर ने सामने से आ रहे तीनों बाइक सवारो को रौंद दिया। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद परिवारों में कोहराम मच गया …

रामपुर/शहजादनगर,अमृत विचार। भमरौआ रोड पर शुक्रवार सुबह टैंकर ने सामने से आ रहे तीनों बाइक सवारो को रौंद दिया। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद परिवारों में कोहराम मच गया है।

तीनों चचेरे तहेरे भाई थे। लेकिन दोस्त की तरह साथ रहते थे।मजदूरी करने भी एक बाइक पर साथ ही जा रहे थे। तीनों को मौत ने एक साथ ही खींच लिया। तीनों की एक साथ अर्थियां निकालीं गईं और गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हादसा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भमरौआ रोड पर हुआ। शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव जुठिया निवासी भूकन (50) , श्यामलाल ( 40), मुरारीलाल (30) तीनों दोस्त शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से बाइक से मजदूरी पर खेत में धान लगाने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भमरौआ रोड के रेलवे ट्रैक के पास पहुंची तो सामने से आ रहे टैंकर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैंकर अनियंत्रित होकर रोड किनारे नहर में जाकर फंस गया। जबकि बाइक सवार तीनों युवक टैंकर के नीचे दब गए।

हादसा होते ही चालक और हेल्पर मौके से फरार हो गए। हादसे के बाद ही आसपास के गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उसके बाद तीनों को टैंकर के नीचे से निकालना शुरु कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन फानन में क्रेन को बुलाकर टैंकर को हटाकर बाइक सवारों को निकाला। लेकिन जब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीनों की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

तीनों चचेरे तहेरे भाइयों में थी दोस्ती
शुक्रवार सुबह को टैंकर ने एक बाइक सवार पर सवार तीन लोगों को रौंद दिया था। मरने वाले आपस में चचेरे तहेरे भाई थे तीनों में दोस्ती थी। तीनों लोग सुबह घर से खाना खाने के बाद मजदूरी पर खेत में धान लगाने की बात कहकर बाइक से चले आए थे। जिसके बाद रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

डेढ़ घंटे तक टैंकर के नीचे दब रहे तीनों
शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव जुठिया निवासी तहेरे और चचेरे भाई मजदूरी करके अपने परिवार को पालते थे। एक ही बाइक से मजदूरी करने जा रहे थे कि भमरौआ रोड पर टैंकर उनके लिए काल बन गया। तीनों करीब डेढ़ घंटे तक टैंकर के नीचे दबे रहे, इनमें से एक घायल बचाने की गुहार लगा रहा था। बाद में उसकी भी मौत हो गई। जब क्रेन की व्यवस्था हुई तब तक तीनों के शव बाहर निकले।

सूनसान रोड होने के कारण गई तीनों की जान
हाईवे से तीन किलोमीटर भमरौआ रोड अंदर होने के कारण लोगों की आवाजाही बहुत कम रहती है। शुक्रवार सुबह को हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इलाका सूनसान होने के कारण जब कुछ लोग वहां से गुजरे तो टैंकर को खाई देखकर उनको शक हुआ, उसके बाद टैंकर के पास जाकर देखा,तो उसके नीचे तीन लोग दबे हुए थे। बाद में सूचना मिलने के बाद सिविल लाइंस और शहजादनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्रेन की सहायता से टैंकर को हटाने के बाद शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक मची चीख पुकार
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह टैंकर ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रौंद दिया था। हादसे के बाद तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जानकारी मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां शवों को देखकर रोना पीटना शुरुकर दिया। अस्पताल में शव जाने के बाद परिजन भी वहां पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम हाउस के पास भी रोना पीटना चलता रहा।रिश्तेदारों का आना जाना लगा हुआ था।

हादसे के बाद दो घंटे तक रही जाम की स्थिति
शुक्रवार सुबह को हुए हादसे में टैंकर बाइक को टक्कर मारने के बाद खाई में जाकर फंस गए। जिससे रोड जाम हो गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।लेकिन जब तक रोड के दोनों ओर जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त टैंकर को हटवाया।करीब दो घंटे के बाद जाम खुल सका। उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

हादसे के बाद जुठिया गांव में पसरा सन्नाटा
शुक्रवार सुबह को चचेरे तहेरे भाई घर से खुशी पूर्वक मजदूरी पर धान लगाने के लिए बाइक से खेत की ओर चल दिए थे। इस दौरान उन्होने रास्ते में गांव के कई लोगों से दुआ सलाम भी हुई थी। लेकिन कुछ देर के बाद हादसे में तीनों रिश्तेदारों की मौत की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।

लेकिन गांव के कुछ लोगों को पहले विश्वास तक नहीं हुआ। लेकिन जब परिवारों में रोना पीटना शुरु हुआ, तो गांव में लोगों की भीड़ृ एकत्र होने लगी।बाद में काफी लोग एकत्र होकर घटनास्थल पर पहुंच गए। गांव में तीन लोगों की मौत के बाद सन्नाटा पसर गया।

हादसे के बाद छावनी में तब्दील हुआ रोड
शुक्रवार सुबह को टैंकर ने बाइक सवारों को रौंद दिया था। जैसे ही तीन लोगों के मरने की सूचना फैली तो शहजादनगर और सिविल लाइंस प्रभारी अपनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद भीड़ को हटाकर हादसे के बारे में जानकारी हासिल की।

सरसों के तेल का था कैंटर
शुक्रवार सुबह को करीब 10 बजे भमरौआ रोड पर टैंकर ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी थी।जिसके बाद तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।आसपास के लोगों का कहना है कि टैंकर सरसों के तेल का था। लेकिन पुलिस का मानना है कि टैंकर खाली था। जिसके बाद टैंकर को अजीतपुर चौकी पर खड़ा हो गया है।

भमरौआ रोड पर टैंकर ने जुठिया गांव के रहने वाले एक बाइक पर सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी थी। जिससे तीनों की मौत हो गई। टैंकर को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है।
-दुर्गा सिंह,सिविल लाइंस इंस्पेक्टर

संबंधित समाचार