मुरादाबाद : ट्रेन से गिरकर मऊ के युवक की मौत, चंडीगढ़ से घर लौटते समय हुई घटना
मुरादाबाद, अमृत विचार। ट्रेन से गिरकर मऊ के युवक की मौत हो गई। वह चंडीगढ़ से घर लौट रहा था। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेब से मिले आईकार्ड से उसकी पहचान हुई। सूचना पर गुरुवार …
मुरादाबाद, अमृत विचार। ट्रेन से गिरकर मऊ के युवक की मौत हो गई। वह चंडीगढ़ से घर लौट रहा था। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेब से मिले आईकार्ड से उसकी पहचान हुई। सूचना पर गुरुवार को वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन शव को अपने साथ ले गए।
हादसे का शिकार हुआ 20 वर्षीय नीरज पुत्र विभूति राम मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गांव नवलपुर रटोई का निवासी था। परिवार में मां प्रमिला, भाई पप्पू कुमार व बहन राधिका हैं। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पप्पू ने बताया कि वह चंडीगढ़ की फर्म में नौकरी करता था। ट्रेन से घर लौट रहा था। महानगर में रेलवे स्टेशन के पास अचानक किसी तरह चलती ट्रेन से गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ ने तोड़ा दम
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के गांव भोला सिंह की मिलक उर्फ सोनकपुर देहात में रहने वाले 50 वर्षीय पदम सिंह की भी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। राजमिस्त्री का काम करने वाले पदम सिंह के परिवार में पत्नी नीरज के अलावा दो बेटे कपिल और अमित हैं।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि पदम सिंह दोपहर 12 बजे घर से निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। मझोला पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि लोधीपुर गेट नंबर पांच के पास ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने किसी प्रकार के गृह कलह से इनकार किया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार में कोहराम मचा है।
