बरेली: सोलर प्लांट की मशीनों को ले जा रही गाड़ी की टक्कर से दो मकान ढहे, पांच लोग घायल
सेंथल, बरेली, अमृत विचार। सोलर प्लांट की मशीनों को ले जा रही गाड़ी ने दो मकानों की दीवारों में टक्कर मार दी, जिससे दोनों मकान धाराशाही होकर गिर पड़े। दिवार गिरने से घर में सो रहे पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के ग्राम दुआवट …
सेंथल, बरेली, अमृत विचार। सोलर प्लांट की मशीनों को ले जा रही गाड़ी ने दो मकानों की दीवारों में टक्कर मार दी, जिससे दोनों मकान धाराशाही होकर गिर पड़े। दिवार गिरने से घर में सो रहे पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना हाफिजगंज क्षेत्र के ग्राम दुआवट में सोलर प्लांट की मशीनों को ले जा रही गाड़ी ने दो मकानों की दीवारों में टक्कर मार दी, जिससे दोनों माकन धाराशाही होकर गिर पड़े। मकानों के अंदर सो रहे जमरुद्दीन, परवीन, शाकिर, चेतराम, पुनो देवी और रितिक दबकर घायल हो गए। चीखपुकार सुन ग्रामीणों ने सबको मलबे से निकालकर अस्पताल भिजवाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर रही।
