शाहजहांपुर: सपा के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, कहा- हम गुंडई पर आए तो…
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक राजेश यादव का एक वीडियो इस वक्त बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। दरसअल इस वायरल वीडियो में सपा के पूर्व विधायक राजेश यादव ने एक विवादित बयान देते हुए सुनाई दे रहे हैं। वायरल …
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक राजेश यादव का एक वीडियो इस वक्त बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। दरसअल इस वायरल वीडियो में सपा के पूर्व विधायक राजेश यादव ने एक विवादित बयान देते हुए सुनाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में सपा के पूर्व विधायक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि हम गुंडई पर आए तो जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ 16 ब्लॉक प्रमुख उनके होंगे। छह विधानसभाओं में सपा के विधायक होंगे। गुंडई क्या होती है, ये इन्हें आने वाले वक्त में हम बताएंगे।
बता दें राजेश यादव कटरा विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक हैं। सपा के पूर्व विधायक ने यह बयान गुरुवार को उस वक्त दिया जब पार्टी की तरफ से 16 मांगों को लेकर प्रदर्शन चल रहा था। इस दौरान तिलहर तहसील में उन्होंने ये बयान दिया था। जिसके बाद अब यह वीडियो पूरे जिले में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वायरल में उन्होंने कहा कि सपा पार्टी पर गुंडई करने का आरोप लगता रहा है। भाजपा और बसपा वाले गुंडों की पार्टी आरोप लगाते रहे हैं। इस बार पंचायत चुनाव में भाजपा ने गुंडई की पराकाष्ठा ही पार कर दी।
अब आप समझ जाओ कि हम गुंडई पर आ गए तो जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ 15 के स्थान पर 16 ब्लॉक प्रमुख होंगे। सभी विधानसभा में सपा के ही विधायक होंगे। गुंडई क्या होती है? ये इन्हें आने वाले वक्त में हम बताएंगे। बता दें गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने पंचायत चुनाव में धांधली के आरोप के साथ ही किसानों, बेरोजगारी, महंगाई आदि मुद्दे पर प्रदेश के अधिकतर जिलों में तहसीलों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जिले के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
