आगरा: सपा के प्रदर्शन में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, हिंदू जागरण मंच ने जताया विरोध
आगरा। यूपी के आगरा जनपद में बीते गुरूवार को समाजवादी पार्टी द्वारा किए विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ आराजकतत्वों द्वारा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगने का मामला सामने आने के बाद आज शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच ने इसके विरोध में कलेक्ट्रेट में जबर्दस्त प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। हिंदू जागरण मंच के …
आगरा। यूपी के आगरा जनपद में बीते गुरूवार को समाजवादी पार्टी द्वारा किए विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ आराजकतत्वों द्वारा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगने का मामला सामने आने के बाद आज शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच ने इसके विरोध में कलेक्ट्रेट में जबर्दस्त प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। हिंदू जागरण मंच के प्रदर्शनकारियों ने सपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
केंद्रीय कानून राज्य मंत्री ने अपनाया कड़ा रुख
इस पूरे प्रकरण पर केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एवं आगरा सांसद एसपी सिंह बघेल ने कड़ा रुख अपनाया है। केंद्रीय मंत्री ने वायरल हुए वीडियो को अपर मुख्य सचिव गृह अवीश कुमार अवस्थी और आगरा के एसपी सिटी को भेजते हुए सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
वीडियो हुआ वायरल
बता दें कि जब इस पूरे घटना क्रम के वीडियो सोशल मीडिया बहुत तेजी से वायरल हुआ तो पुलिस भी हरकत में आ गयी। इस मामले में पांच नामजद सहित 25 अज्ञात लोगों पर एफआईआर भी दर्ज हो गयी। अब इस मामले में हिंदू संगठनों में उबाल है। इसी कड़ी में आगरा कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए हिंदू जागण मंच ने कड़ी कारवाई की मांग की है।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि नारेबाजी करने वाले सपा कार्यकर्ता नहीं हैं। इस मामले में आरिफ खान, पंकज उर्फ पारे, चंद्र प्रकाश, दीपक, मधुकर सहित 25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आगरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अब पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर देशद्रोही नारेबाजी में शामिल शातिरों की पहचान करने में जुटी है।
