बरेली: बगैर टेंडर दूसरे जोन का कूड़ा उठाने में लगा दी एजेंसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने वाली एजेंसी की गड़बड़ी सामने आई है। शहर के चार जोन में से दो में डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने के लिए दिल्ली की कंपनी से अनुबंध हुआ। कंपनी ने तमाम शर्तों पर काम करने पर सहमति जताई मगर बाद में पीछे हट गई। हैरानी …

बरेली, अमृत विचार। डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने वाली एजेंसी की गड़बड़ी सामने आई है। शहर के चार जोन में से दो में डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने के लिए दिल्ली की कंपनी से अनुबंध हुआ। कंपनी ने तमाम शर्तों पर काम करने पर सहमति जताई मगर बाद में पीछे हट गई। हैरानी की बात है कि इस कंपनी को दिए दोनों जोन की जिम्मेदारी दूसरे जोन में काम कर रही एजेंसियों को बिना टेंडर ही दे दी गई। पार्षदों ने नगर निगम बोर्ड की बैठक में भी इस मामले को उठाकर नया विवाद खड़ा कर दिया था।

24 जनवरी 2020 को दी थी जिम्मेदारी

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर के चारों जोन में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन मुहिम को चलाने की तैयारी नगर निगम ने की थी। 24 जनवरी 2020 को दिल्ली की एक कंपनी को जोन एक और दो की जिम्मेदारी सौंपी गई। कंपनी और नगर निगम के बीच तमाम शर्तों पर अनुबंध हुआ था, जिस पर कंपनी ने सहमति जताई, लेकिन अचानक कंपनी ने दोनों जोन में काम करने से इनकार कर दिया। इसके बाद यह जिम्मेदारी जोन तीन और चार में काम करने वाली एजेंसियों को बिना टेंडर के सौंप दी गई।

10 लाख की गारंटी पर नगर निगम ने कार्रवाई नहीं की

भाजपा पार्षद विकास शर्मा ने बताया कि जब जोन एक और दो में दिल्ली की कंपनी के साथ नगर निगम का अनुबंध हो गया। तब कंपनी की 10 लाख की गारंटी पर नगर निगम ने अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह का कहना है कि दिल्ली की कंपनी के साथ अनुबंध हुआ था लेकिन बाद में वह पीछे हट गई। हम व्यवस्था बनाने में लगे हैं। विकल्प के तौर पर दूसरी एजेंसियों को जोन एक और दो का काम दिया गया है।

संबंधित समाचार