बरेली: घर वापस आ रही बहनों से शोहदों ने की अभद्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रात्रि भोजन के बाद घर वापस आ रही दो बहनों और उनके भाई के साथ रास्ते में खड़े कुछ शोहदों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर शोहदों ने एक युवती के साथ मारपीट कर अभद्रता भी की। साथ ही युवतियों के साथ मौजूद उनके भाई से मारपीट भी की। युवतियों ने इसकी …

बरेली, अमृत विचार। रात्रि भोजन के बाद घर वापस आ रही दो बहनों और उनके भाई के साथ रास्ते में खड़े कुछ शोहदों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर शोहदों ने एक युवती के साथ मारपीट कर अभद्रता भी की। साथ ही युवतियों के साथ मौजूद उनके भाई से मारपीट भी की। युवतियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

बहन के घर से रात्रि भोज कर प्रेमनगर की रहने वाली एक युवती वापस जा रही थी। साथ में युवती की बहन, उसका भाई व दोस्त भी था। युवती ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11:30 बजे प्रेमनगर के पटेलनगर स्थित एक जनरल स्टोर के सामने आरोपी धीरज सक्सेना व अंकित सक्सेना अपने तीन अन्य दोस्तों ने उसे और बहन के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

युवती के भाई व उसके दोस्ते ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट व गाली-गलौज की। युवती के साथ अभद्रता करने पर बहन ने आरोपी को रोका तो उसके साथ हाथापाई करते हुए अभद्रता की। इस दौरान युवती की बहन, भाई और उसके दोस्त को काफी चोटें भी आई हैं। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की। प्रेमनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

प्रेमनगर थाना प्रभारी सितांशू शर्मा ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार