देवरिया: तालाब में नौकायन करने गई तीन बच्चियों की डूबने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के भलुअनी क्षेत्र में शुक्रवार की शाम मुंडन संस्कार के बाद तालाब में नौकायन करने गई तीन नाबालिग बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि भलुअनी क्षेत्र के गड़ेर गांव निवासी राम ईश्वर निषाद के यहां बच्चे का मुंडन संस्कार था और इस कार्यक्रम …

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के भलुअनी क्षेत्र में शुक्रवार की शाम मुंडन संस्कार के बाद तालाब में नौकायन करने गई तीन नाबालिग बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि भलुअनी क्षेत्र के गड़ेर गांव निवासी राम ईश्वर निषाद के यहां बच्चे का मुंडन संस्कार था और इस कार्यक्रम में उनके परिवार के साथ रिश्तेदार भी आये थे।

मुंडन के बाद एक छोटी नाव में सवार सात लोग तालाब में नौकायन के लिए गये थे जहां नाव के पलटने से सात लोग डूब गये। इस दुर्घटना में तीन बच्चियों रितू, रतन कुमारी और नन्दन की डूबने से मौत हो गई जबकि तीन अन्य बच्चियों को बचा लिया गया है। एक बच्ची को डाक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर किया है।

संबंधित समाचार