केजरीवाल ने PM मोदी को पत्र लिख सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने का किया आग्रह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है ऐसे में बहुगुणा को भारत रत्न सम्मान की बात होगी। केजरीवाल ने शनिवार को लिखे पत्र में कहा, …

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है ऐसे में बहुगुणा को भारत रत्न सम्मान की बात होगी।

केजरीवाल ने शनिवार को लिखे पत्र में कहा, ”हमारा मानना है कि सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने से खुद पुरस्कार का ही सम्मान होगा।” जाने माने पर्यावरणविद एवं उत्तराखंड में (तब उत्तर प्रदेश का हिस्सा था)’ चिपको आंदोलन’ के प्रणेता बहुगुणा का इस साल 21 मई को निधन हो गया था। ‘चिपको आंदोलन’ वन संरक्षण अभियान था जो 1973 में शुरू किया गया था।

केजरीवाल ने विश्व विख्यात पर्यावरणविद को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली विधानसभा में आयोजित एक कार्यक्रम में शुक्रवार को भारत रत्न की मांग उठायी। उन्होंने कहा कि बहुगुणा ने दुनिया को आसन्न खतरे को भांपते हुए पर्यावरण के संरक्षण के लिए अपने आप को समर्पित कर दिया और वो भी ऐसे वक्त में जब विश्व अंधाधुंध तरीके से प्रकृति का दोहन कर रहा था और पर्यावरण संरक्षण वैश्विक विमर्श में अनुपस्थित था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा