अल्मोड़ा: पशुपालन को बनाएं रोजगार का जरिया…
अल्मोड़ा, अमृत विचार। पर्वतीय क्षेत्रों में पशुपालन की अपार संभावनाएं हैं। यहां के लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर इसे आजीविका का माध्यम बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें हरसंभव मदद दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। स्याल्दे में पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए सल्ट के …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। पर्वतीय क्षेत्रों में पशुपालन की अपार संभावनाएं हैं। यहां के लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर इसे आजीविका का माध्यम बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें हरसंभव मदद दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
स्याल्दे में पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए सल्ट के विधायक महेश जीना ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पशुपालन पर्वतीय क्षेत्र के लोगों के रोजगार का बेहतर जरिया साबित हो सकता है। इसलिए सरकार अधिक से अधिक लोगों को इस व्यवसाय से जोडऩे का प्रयास कर रही है।
गोष्ठी के दौरान पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने भी ग्रामीणों को पशुओं में होने वाले रोगों, उनके लक्षणों और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पशुपालन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके। इसके लिए विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों को पोषाहार किटों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पूरन रजवार, हरी राम आर्य, राम सिंह, किशोर रावत, मीना देवी, श्यामा देवी, देवकी देवी, मीना देवी, हयात सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
