कन्नौज: अवैध निर्माण को लेकर डीएम ने दिया बड़ा आदेश, कहा- तत्काल हटवाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। कन्नौज जिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने तहसील तिर्वा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राजस्व, कृषि, राशन, आदि विभागों से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को दिए| आज समाधान दिवस में अवैध कब्जे से संवंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुयी, जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण मामलों में जिलाधिकारी …

कन्नौज। कन्नौज जिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने तहसील तिर्वा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राजस्व, कृषि, राशन, आदि विभागों से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को दिए| आज समाधान दिवस में अवैध कब्जे से संवंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुयी, जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण मामलों में जिलाधिकारी द्वारा तत्काल पुलिस व लेखपाल की संयुक्त टीम भेजते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबे समय के उपरांत जनता की समस्याओं के दृष्टिगत शासन द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जिसकी सूचना समस्त संबंधित अधिकारियों को दिए जाने के उपरांत भी जनपद के 11 वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं प्रतिभाग नही किया गया। उन्होंने आते ही सभी अधिकारियों की उपस्थिति जांची जिसमें उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला उद्यान अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अनुपस्थित पाए गए।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्त अधिकारी समय से स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें एवं आज अनुपस्थित सभी अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए एवं अन्य सभी को चेतावनी दी कि आगे से बैठकों एवं महत्वपूर्ण दिवसों पर स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता अंशुमान कटियार निवासी जावेरी, मो0 भुन्ना, तिर्वा द्वारा भुन्ना स्थित सरकारी तालाब पर अवैध निर्माण की सूचना पर तत्काल एसएचओ ठठिया को मौके पर जांच कर कब्जाकारियों के विरूद्ध मुकदमा दायर करते हूए संबंधित व्यक्तियों पर सख्त कानूनी कार्यवाही करने एवं किये गए अवैध निर्माण को जेसीबी व अन्य माध्यमों से तत्काल ध्वस्त किये जाने के आदेश दिये।

उन्होंने शिकायतकर्ता कुँवरलाल निवासी झूलनापुर के दबंगों द्वारा निजी भूमि पर निर्मित पक्के कुआँ को तोड़कर अवैध कब्जा करने की शिकायत पर एसएचओ इंदरगढ़ एवं तहसीलदार तिर्वा को प्रकरण संज्ञान में लेते हुए मौके पर जाकर आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने शिकायतकर्ता माया देवी निवासी तिर्वा द्वारा विरासतन प्राप्त कृषि भूमि पर कब्जा दिलाये जाने की दरख्वास्त पर तत्काल एसएचओ एवं तहसीलदार तिर्वा को लेखपाल व पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर मौके पर सत्यापन कराते हूए नियमानुसार वरासत दर्ज कराई जाने के निर्देश दिये।

उन्होंने इसके अतिरिक्त कब्जा दिलवाने, पट्टा उपलब्ध कराए जाने व अन्य प्रकरणों पर सुनवाई करते हुए कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का अधिकारी तत्काल निस्तारण करेंl तहसीलदार तिर्वा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला वानिकी अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित आदि अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार