लखनऊ: बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाइे ने उठाया यह खौफनाक कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अलीगंज थाना क्षेत्र एक युवक को दबगों ने पीट-पीट कर मार डाला, वहीं उसके साथी को भी पीटकर घायल कर दिया। दोनों दोस्त होटल में खाना खाने गये थे इसी बीच पीछे से हमलावरों ने हमला कर दिया। जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत गंभीर बतायी जा …

लखनऊ। अलीगंज थाना क्षेत्र एक युवक को दबगों ने पीट-पीट कर मार डाला, वहीं उसके साथी को भी पीटकर घायल कर दिया। दोनों दोस्त होटल में खाना खाने गये थे इसी बीच पीछे से हमलावरों ने हमला कर दिया। जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत गंभीर बतायी जा रही है, पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को घटना के आठ घंटे के भीतर गिरफ्तार ​कर लिया है। पकड़े गये आरोपियों के पास से हत्या में प्रयोग किया गया तमंचे के साथ कारतूस व एक डंडा भी बरामद कर लिया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए अलीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि गल्ला मंडी अलीगंज के रहने वाले सुशील मिश्रा का 35 वर्षीय पुत्र सुमित मिश्रा अपने मित्र पंकज शर्मा के साथ अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जनता होटल में खाना खाने के लिए गया था, जहां खाना खाते समय सुमित और पंकज पर श्रीनगर मड़ियाव के रहने वाले आयुष पांडे और कंचनपुर त्रिवेणी नगर अलीगंज के रहने वाले आदेश सिंह उर्फ जीतू ने लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल सुमित मिश्रा और पंकज शर्मा को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। वहीं सुमित मिश्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। सुमित मिश्रा की मां के ने आयुष पांडेय और आदेश सिंह उर्फ जीतू के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया तो पुलिस ने महज़ 8 घंटों के अंदर ही हत्या आरोपी आयुष पांडेय और आदेश सिंह उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर लिया।

हत्यारोपी की बहन से सुमित ने की थी लव मैरिज
इंस्पेक्टर अलीगंज पन्ने लाल ने बताया कि करीब 2 वर्ष पूर्व मृतक सुमित मिश्रा ने आयुष की बहन से लव मैरिज की थी जिससे वो नराज था बहन के द्वारा सुमित मिश्रा से प्रेम विवाह किए जाने से आयुष पाण्डेय काफी नाराज चल रहा था। इससे पहले भी कई बार बहस हो चुकी थी, जिसके बाद आयुष ने मौका पाते ही हमला कर दिया।

जेल भेजे गये हत्यारोपी
अलीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि दोनो हत्यारोपी आयुष पांडे ने व आदेश सिंह उर्फ जीतू से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले घटना में शामिल होने की बात से इनकार करते रहे लेकिन बाद में अपना जुर्म कुबूल लिया।

आयुष पहले भी दे चुका था जान से मारने की धमकी
वहीं मृतक ​सुमित के घरवालों ने बताया कि आयुष पहले भी सुमित को जान से मारने की धमकी दे चुका था। लेकिन उसे गंभीरता से नहीं लिया गया। घर वालों ने बताया कि एक बार काफी मारपीट भी हो गयी थी, लेकिन आपसी समझौता करवा दिया गया था।

संबंधित समाचार