लखनऊ: सरोजनी नगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पांच शातिर चोर गिरफ्तार
लखनऊ। राजधानी के मध्य जोन अंतर्गत सरोजनी नगर पुलिस ने ऐसे शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है जो दूसरे जिलों में भी चोरी की घटना को अंजाम देते थे, इन चोरों के हाथ वाहन, समेत कोई भी सामान हाथ लग जाये पार कर देते थे। पुलिस ने इनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल एक …
लखनऊ। राजधानी के मध्य जोन अंतर्गत सरोजनी नगर पुलिस ने ऐसे शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है जो दूसरे जिलों में भी चोरी की घटना को अंजाम देते थे, इन चोरों के हाथ वाहन, समेत कोई भी सामान हाथ लग जाये पार कर देते थे। पुलिस ने इनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल एक स्कूटी के अलावा एक मूर्ति व अन्य घरेलू सामान व कपड़े बरामद किए हैं।
इंस्पेक्टर सरोजनी नगर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सरोजनी नगर के स्कूटर इंडिया रोड के पास दरोगा खेड़ा के करीब से शिव विहार बिजनौर सरोजनी नगर के रहने वाले आसिफ उर्फ पंकज, मोहनलालगंज के रहने वाले सुगंध सिंह उर्फ लालू यादव, माती बंथरा के रहने वाले शंकर रावत, किशनपुर कौड़िया बंथरा के रहने वाले चंद्रशेखर और सोहरामऊ जिला उन्नाव के रहने वाले धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए शातिर चोरों का एक बड़ा शातिर गिरोह है जो शहर व शहर के आसपास चोरी की अनेक वारदातों को अंजाम दे चुका है। ये पहले घरों की भी रेकी करते थे। गिरफ्तार किए गए आसिफ उर्फ पंकज के खिलाफ पहले से ही 8 मुकदमें दर्ज होने की जानकारी भी मिली है।
एडीसीपी मध्य चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी पांच लोग काफी शातिर किस्म के चोर हैं और इन लोगों के द्वारा चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात पुलिस के सामने कुबूल की गई है उन्होंने बताया कि पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन चोरों के द्वारा अब तक कुल कितनी वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है और इनके गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं।
