बरेली: दिव्यांग की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी पर पिटाई करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कैंट के झील गौटिया में दिव्यांग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रिश्तेदार के घर पहुचंने पर घटना की जानकारी हुई। पिटाई का आरोप पत्नी पर लगा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी शरीर पर चोट लगने से मौत का कारण सामने आया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। झील गौटिया …

बरेली, अमृत विचार। कैंट के झील गौटिया में दिव्यांग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रिश्तेदार के घर पहुचंने पर घटना की जानकारी हुई। पिटाई का आरोप पत्नी पर लगा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी शरीर पर चोट लगने से मौत का कारण सामने आया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

झील गौटिया निवासी 50 वर्षीय वीरपाल सिंह 15 साल से भरतौल कैंट में अपनी ससुराल में पत्नी नगीना देवी के साथ रह रहे थे। उनकी पत्नी शहर के एक निजी अस्पताल में दाई का काम करती है। सात साल पहले वीरपाल के एक सड़क हादसे में दोनों हाथ कट गए थे। उसके साढू के बेटे बादाम सिंह ने बताया कि दोनों के बीच तीन दिन से रुपये को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि पत्नी ने विवाद के दौरान उनकी पिटाई कर दी।

शनिवार को जब वह उनके घर पहुंचा तो वह जमीन पर मृत हालत में पड़े हुए थे। उसके बाद उसने फोन पर पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उसने पति-पत्नी दोनों के द्वारा शराब पीने की भी बात कही है।

लखनऊ में पत्नी के साथ रहता है बेटा
दिव्यांग वीरपाल के दो बच्चे हैं। वह बेटे और बेटी दोनों की शादी करने के बाद ससुराल में आकर रहने लगे थे। बेटा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लखनऊ में रहकर वहां की एक निजी कंपनी में काम करता है।

“अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।” -राजीव कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कैंट

संबंधित समाचार