रामपुर: टांडा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, सनसनी
रामपुर/टांडा, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनुपुरा के अलफगढ़ गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अर्जुन सिंह सैनी (20वर्ष ) छत पर बैठकर मोबाइल चला रहा था। उसके साथ उसका बहनोई भी था। पिता ने खाने के लिए आवाज़ लगाई तब युवक के जीजा नीचे …
रामपुर/टांडा, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनुपुरा के अलफगढ़ गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अर्जुन सिंह सैनी (20वर्ष ) छत पर बैठकर मोबाइल चला रहा था। उसके साथ उसका बहनोई भी था। पिता ने खाने के लिए आवाज़ लगाई तब युवक के जीजा नीचे आया, पिता के पूछने पर जीजा ने बताया अर्जुन अभी सो रहा है।
काफी देर बाद भी जब अर्जुन नीचे नही आया तब पिता खुद छत पर पहुंचे तो देखा अर्जुन सैनी निढाल पड़ा है। उन्होंने उसे कई आवाजें लगाईं लेकिन, उसमें कोई हरकत नहीं होते देख पिता की चीख निकल गई। चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर मौजूद लोग उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान किसी ने पुलिस को फोन कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि मृतक के जीजा ने उसकी हत्या की है। इस मामले में सीओ स्वार धर्म सिंह मार्छल का कहना है कि एक युवक की टांडा क्षेत्र के ग्राम अलफगढ़ में मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
