कन्नौज: कांवड़ यात्रा व आषाढ़ी पूर्णिमा के मेले को लेकर डीएम ने दिया यह बड़ा आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। कन्नौज जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में कानून शांति व्यवस्था की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित धर्मगुरूओं व पुलिस अधिकारियों को दिए। उन्होंने आगामी सावन मास में प्रारंभ होने वाली कांवण यात्रा, ईद-उल-जुहा बकरीद, आषाढ़ी पूर्णिमा, रक्षाबंधन के त्योहारों को पूर्ण सद्भाव से यथा संभव अपने अपने घरों पर ही मनाएं …

कन्नौज। कन्नौज जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में कानून शांति व्यवस्था की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित धर्मगुरूओं व पुलिस अधिकारियों को दिए। उन्होंने आगामी सावन मास में प्रारंभ होने वाली कांवण यात्रा, ईद-उल-जुहा बकरीद, आषाढ़ी पूर्णिमा, रक्षाबंधन के त्योहारों को पूर्ण सद्भाव से यथा संभव अपने अपने घरों पर ही मनाएं जाने के लिए सबसे सुझाव लिए जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी धर्म के त्योहार कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावित भयावक्ता के दृष्टिगत त्योहारों को पूर्ण सौहार्द के साथ अपने-अपने घरों में ही अपने परिवार के साथ मनाए जाएंगे।

उन्होंने सभी से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत अत्यधिक सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के जलूस, भीड़ एकत्र न होने दी जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में प्रस्तावित पारंपरिक स्थलों पर ही कुर्बानी दी जाए एवं किसी अन्य स्थान पर कुर्बानी देने यदि आवश्यक है तो उस के लिए पूर्व से जानकारी उपलब्ध करा दी जाए जिससे साफ सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जा सके।

उन्होंने विद्युत विभाग को त्योहार के मध्य निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने, समस्त अधिशासी अधिकारी को अपने क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए चूना आदि का छिड़काव मस्जिदों के समीप किये जाने, प्रातः 05 बजे से 11:00 बजे तक निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं घरों से कुर्बानी के उपरांत निकलने वाले कचरे का निस्तारण गढ्ढा कराकर किये जाने के भी निर्देश दिए।

संबंधित समाचार