अमेठी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार
अमेठी। शिवररतनगंज थाने की पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल की है। शिवररतनगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार 18 जुलाई को उनि सुजीत कुमार सिंह …
अमेठी। शिवररतनगंज थाने की पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल की है। शिवररतनगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार 18 जुलाई को उनि सुजीत कुमार सिंह थाना शिवरतनगंज मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर 2 मोटरसाइकिल पर सवार अभियुक्त कमलेश कुमार उर्फ दारा पुत्र विश्वनाथ नि. पूरे रुस्तमपुर मजरे सिंहपुर थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी और रवीन्द्र कुमार पुत्र श्रीपाल नि. कस्बा तिलोई थाना मोहनगंज जनपद अमेठी को रुकुनपुर चौराहे के पास से समय करीब 6:15 बजे प्रात: में गिरफ्तार किया गया ।
मोटरसाइकिल के कागज मांगने पर दिखा न सके तथा पूछताछ में बताया कि यह मोटरसाइकिलें चोरी की है अभियुक्त कमलेश कुमार के कब्जे से बरामद हुई मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना बिना नम्बर को थानाक्षेत्र कमरौली से चोरी करना बताया व अभियुक्त रवीन्द्र के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल होण्डा लिवो बिना न0 को थानाक्षेत्र मोहनगंज से चोरी करना बताया । अभियुक्तों ने बताया कि हमलोग मोटरसाइकिल चोरी करके बेचते है । थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए पकड़े गये बाइक चोरो को जेल भेज दिया है ।
