बरेली: अक्षर विहार में दुबई के बुर्ज खलीफा जैसा बनेगा वाटर फाउंटेन
बरेली, अमृत विचार। अक्षर विहार तालाब को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने की तैयारी चल रही है। अमृत योजना के तहत यहां करीब सवा करोड़ रुपये के काम पहले ही कराए जा रहे हैं। यहां दुबई के बुर्ज खलीफा जैसे फव्वारे को विकसित किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी परियोजना के माध्यम से करीब 7.5 …
बरेली, अमृत विचार। अक्षर विहार तालाब को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने की तैयारी चल रही है। अमृत योजना के तहत यहां करीब सवा करोड़ रुपये के काम पहले ही कराए जा रहे हैं। यहां दुबई के बुर्ज खलीफा जैसे फव्वारे को विकसित किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी परियोजना के माध्यम से करीब 7.5 करोड़ रुपये की लागत से अक्षर विहार में 22 मीटर ऊंचा पानी का फव्वारा तैयार किया जा रहा है। फव्वारे में रेजर लाइटों से शहर के धार्मिक स्थलों की तस्वीर, त्योहारों से लेकर तमाम योजनाओं के संदेश भी देखे जा सकेंगे।
बनाया जा रहा पर्याटन स्थल
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अक्षर विहार को एक पर्याटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। लाइट एंड साउंड शो में दर्शकों को बरेली की गंगा जमुनी की पूरी कहानी संगीत और रंग-बिरंगे फव्वारे और लेजर तकनीक के जरिए देखने को मिलेगी। इसमें शहर का इतिहास से वर्तमान के विकास कार्यों और धार्मिक स्थलों की तस्वीर दिखाई जाएगी।

टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी
अक्षर विहार में आधुनिक फव्वारे के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया को अक्टूबर में पूरा करने की कोशिश चल रही है। बरेली स्मार्ट सिटी के वरिष्ठ महाप्रबंधक बीके सिंह ने बताया कि अक्षर विहार में लेजर शो और फव्वारे का आनंद लोग ले सकेंगे। पार्क में बच्चों के लिए भी अलग से मनोरंजन के साधन विकसित किए गए हैं। लेजर लाइट एंड साउंड शो में भारतीय सांस्कृति के अलावा तमाम तरह की जानकारियां दी जाएंगी।
रंगीन लेजर लाइट और साउंड का मेल
जैसे शहर को साफ सुथरा बनाने सहित तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी पानी के फव्वारों पर रंगीन लेजर लाइट और साउंड के साथ नजर आएगा। इनमें डिजाइन में किसी धार्मिक देवी, देवता, धार्मिक स्थल का स्टैच्यू होगा और बीच बीच में वाटर लेजर में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आदि की तस्वीरें भी दिखाई देंगी।

एसटीपी लगाने का काम भी जल्द होगा शुरू
अक्षर विहार में तालाब के पानी का भी स्वच्छ रखने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट यानी एसटीपी लगाने का काम भी अगले महीने से शुरू हो जाएगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी के तहत ही टेंडर प्रक्रिया होनी है। इससे तालाब के पानी को हर वक्त साफ-सुथरा बनाया जा सकेगा।
मेयर डॉ. उमेश गौतम ने बताया कि अक्षर विहार में 22 मीटर ऊंचा लेजर फव्वारा लगाने का काम करीब 7.5 करोड़ रुपये से किया जाएगा। इससे शहर को और ज्यादा खूबसूरत बनाया जा सकता है। इसके लिए अक्टूबर में टेंडर प्रक्रिया को कराने की तैयारी चल रही है।
