बदायूं: चोर देखने छत से नीचे झांक रहे किसान की गिरकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बगरैन/बदायूं], अमृत विचार। थाना वजीरगंज क्षेत्र के कस्बा बगरैन के एक गांव में छत से गिरने से ग्रामीण की मौत हो गई। घर में चोरों की आहट सुनकर वह नीचे देखने लगे। इसी दौरान वह अपना संतुलन खो बैठे और जमीन पर आ गिरे जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शाम के समय …

बगरैन/बदायूं], अमृत विचार। थाना वजीरगंज क्षेत्र के कस्बा बगरैन के एक गांव में छत से गिरने से ग्रामीण की मौत हो गई। घर में चोरों की आहट सुनकर वह नीचे देखने लगे। इसी दौरान वह अपना संतुलन खो बैठे और जमीन पर आ गिरे जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शाम के समय शव की अंत्येष्टि की गई।

क्षेत्र के गांव सरौरी में किसान टोकपाल सिंह (55) पुत्र बलवंत सिंह शनिवार की रात अपने घर की छत पर सो रहे थे। घर में भैंस बंधी थे। रात के समय लगभग दो बजे भैंस चोर की आहट हुई। उन्हें लगा कि उनके भैंस कोई चुराकर ले जा रहा है। वह अपने चारपाई से उठकर ऊपर से ही नीचे झांकने के लिए आगे बढ़े।

वैसे ही टोकपाल सिंह का एक पैर छत से आगे निकल गया। वह शरीर का संतुलन खो बैठे। नीचे लगी चारे की लगी मशीन से टकराने के बाद जमीन पर गिर गए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जमीन पर गिरने से तेज आवाज होने पर परिवार के सदस्य भी उठ गए। सामने टोकपाल को मृत देख परिजनो में कोहराम मच गया। परिवार ने हल्का लेखपाल को मामले की सूचना दी।

संबंधित समाचार