बदायूं: सड़क पर खेल रही थी बच्ची, पीछे से आ रही थी तेज रफ्तार स्कार्पियों और फिर… मौत
सहसवान/बदायूं, अमृत विचार। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर बकि एक अन्य बालिका हादसे का शिकार होने से बच गई। घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने वाहन चालक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। कोतवाली पुलिस ने जैसे-तैसे चालक को परिजनों के चंगुल से मुक्त कराया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। परिजनों ने वाहन चालक …
सहसवान/बदायूं, अमृत विचार। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर बकि एक अन्य बालिका हादसे का शिकार होने से बच गई। घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने वाहन चालक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। कोतवाली पुलिस ने जैसे-तैसे चालक को परिजनों के चंगुल से मुक्त कराया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। परिजनों ने वाहन चालक के खिलाफ थाना कोतवाली में रपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुरजावली निवासी भुवनेश पुत्र नवाब सिंह स्कॉर्पियो गाड़ी के चालक है। वह कहीं से बुकिंग लेकर शाम करीब 6:45 बजे चमनपुरा-भवानीपुर मार्ग होते हुए अपने ग्राम सुजावली घर लौट रहे था। इसी दौरान भवानीपुर खल्ली मोड़ पर वहीं के निवासी सरवर की सात वर्षीय पुत्री सड़क पर खेल रही थी जो गाड़ी की चपेट आ गई। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होते ही बालिका के परिजन तथा ग्राम वासियों ने भुवनेश के साथ जमकर मारपीट की।
थोड़ी देर बाद थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जैसे-तैसे चालक भुवनेश को हमलावर ग्रामीणों से मुक्त कराया। चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
मृतका के परिजनों ने थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर चालक भुवनेश के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाते हुए बालिका को कुचलकर मार डालने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिटाई से घायल चालक भवनेश की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
