लखीमपुर-खीरी: किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोहम्मदी/लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। घर में घुसे दो युवक सो रही 16 वर्षीय किशोरी को उठा ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। बेसुध हालत में घर के बाहर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। पसगवां कोतवाली के एक गांव …

मोहम्मदी/लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। घर में घुसे दो युवक सो रही 16 वर्षीय किशोरी को उठा ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। बेसुध हालत में घर के बाहर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।

पसगवां कोतवाली के एक गांव का ग्रामीण रविवार की रात पत्नी के साथ छत पर सो रहा था। 16 वर्षीय पुत्री नीचे कमरे में सो रही थी। देर रात में गांव के दो युवक घर में घुस आए और किशोरी को दबोचकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसे उठा ले गये। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़कर भाग गए।

आहट हुई, तो ग्रामीण छत से उतरकर आया। पुत्री को घर के बाहर अचेत देख वह अवाक रह गया। होश में आने पर उसने सारी बात बताई। पिता पीड़ित पुत्री को लेकर कोतवाली पसगवां पहुंचा और प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित किशोरी और आरोपी अलग-अलग समुदाय से हैं। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है।

संबंधित समाचार