बरेली: बारिश से सड़कों पर कीचड़, निकला हुआ मुश्किल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रविवार और सोमवार की सुबह हुई बारिश के बाद शहर की गलियों में कीचड़ के कारण चलना मुश्किल हो गया। वहीं अलखनाथ मंदिर रोड समेत अन्य इलाकों में भी दिक्कतें हुईं। यहां काफी समय से सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई का काम चल रहा है। इधर खुर्रम गौटिया में …

बरेली, अमृत विचार। रविवार और सोमवार की सुबह हुई बारिश के बाद शहर की गलियों में कीचड़ के कारण चलना मुश्किल हो गया। वहीं अलखनाथ मंदिर रोड समेत अन्य इलाकों में भी दिक्कतें हुईं। यहां काफी समय से सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई का काम चल रहा है। इधर खुर्रम गौटिया में भी रोड न बनने से यहां बारिश से काफी कीचड़ हो गया है। इससे वाहनों को निकलने में काफी दिक्कत हुई।

बारिश के बाद बेहाल हुआ खुर्रम गौटिया रोड।

नगर निगम का दावा है कि शहर के 223 छोटे बड़े नालों की सफाई बारिश से पहले ही शुरू कर दी थी। नाला सफाई अभियान जारी है। बारिश के बाद जलभराव तो हुआ लेकिन पानी की निकासी भी हो गई। इसी का नतीजा यह है कि हल्की बारिश होते ही शहर का अधिकांश भाग कीचड़ की चपेट में आ जाता है।

सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है। रविवार और सोमवार की सुबह हुई बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो गया। जबकि सीवर लाइन खुदाई के लिए जिन सड़कों को खोद दिया गया, वहां भी लोगों को कीचड़ और जलभराव की समस्या से दो चार होना पड़ा।

बारिश के बाद खुर्रम गौटिया रोड से गुजरती युवतिया।

यही हाल अलखनाथ मंदिर रोड से लेकर स्टेट बैंक कॉलोनी रोड का रहा। यहां सीवर लाइन बिछाने का काम काफी समय से चल रहा है। रोड की खुदाई और पास में मिट्टी जमा होने की वजह से यहां काफी कीचड़ हो गया है।

इसके चलते सीवर लाइन बिछाने का काम भी प्रभावित हो रहा है। जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि सीवर लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। कुछ सड़कों पर आवागमन को रोका गया। काम को जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार