बरेली: जेल में कैदियों को पढ़ाने के लिए की जाएगी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा परिषदीय स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक अब जेलों में बंदियों के भी गुरु बनेंगे। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद यह प्रक्रिया शुरू हो गई है। जेलों में इनकी प्रति नियुक्ति तीन से पांच वर्ष तक होगी। शासन ने प्रदेश के जिला कारागारों में शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों …

बरेली, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा परिषदीय स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक अब जेलों में बंदियों के भी गुरु बनेंगे। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद यह प्रक्रिया शुरू हो गई है। जेलों में इनकी प्रति नियुक्ति तीन से पांच वर्ष तक होगी। शासन ने प्रदेश के जिला कारागारों में शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों पर परिषदीय शिक्षकों की प्रति नियुक्ति का आदेश दिया है।

वर्तमान में बरेली में 5 पदों पर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। शिक्षक कैदियों को इग्नू माध्यम के कोर्स के बारे में पढ़ायेंगे और अनपढ़ बंदियों को बेसिक शिक्षा देंगें। शिक्षकों की प्रति नियुक्ति की अवधि तीन वर्ष होगी। जिसे अधिकतम पांच वर्ष तक किया जा सकता है। शिक्षक व प्रधानाध्यापक द्वारा शैक्षिक गतिविधियों से संबंधित कार्य कारागार प्रशासन के निर्देशन में होंगे। प्रति नियुक्ति अवधि में उन्हें शासकीय कार्मिकों की तरह अवकाश दिया जाएगा।

बीएसए विनय कुमार ने बताया कि जिला कारागार में शिक्षकों के रिक्त पदों पर परिषदीय शिक्षकों की प्रति नियुक्ति का निर्देश सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से प्राप्त हो हुआ था। हमने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जल्द ही शिक्षकों से विकल्प लेकर परिषद को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने डीआईओएस को लिखा पत्र
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अमरकान्त सिंह से पत्र लिखकर महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय सम्प्रेक्षण ग्रह में निरूद्ध किशोंरों की ऑनलाइन/ऑफलाइन शिक्षा देने के लिए शिक्षकों की मांग की है। जिससे निरूद्ध किशोर भी शिक्षा ग्रहण करके अपने अच्छे भविष्य का निर्माण कर सकें।

संबंधित समाचार