बरेली: झाड़ियों में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका
बरेली, अमृत विचार। दोस्त ने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी, और उसके शव को किला नदी के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। किला छावनी का रहने वाला सागर सक्सेना प्राइवेट काम करता था। मंगलवार सुबह उसका शव किला नदी के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके …
बरेली, अमृत विचार। दोस्त ने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी, और उसके शव को किला नदी के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
किला छावनी का रहने वाला सागर सक्सेना प्राइवेट काम करता था। मंगलवार सुबह उसका शव किला नदी के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके सर पर गंभीर चोटों के निशान थे और पेट में चाकू मारे गए थे । पुलिस ने जांच की तो पता चला सागर की हत्या उसके एक दोस्त ने की है। पुलिस उसके दोस्त की तलाश कर रही है। एसएसपी रोहित सिंह साजवान ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है शाम तक मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
