रामपुर : अजीम नगर में तलाकशुदा से अमरूद के बाग में गैंगरेप, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/सैदनगर,अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र में तलाकशुदा महिला के साथ गैंगरेप किया गया। आरोपी पीड़िता को गाड़ी में बैठा कर अमरूद के बाग में ले गए। बंधक बनाने के बाद आरोपियों ने तलाकशुदा के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। …

रामपुर/सैदनगर,अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र में तलाकशुदा महिला के साथ गैंगरेप किया गया। आरोपी पीड़िता को गाड़ी में बैठा कर अमरूद के बाग में ले गए। बंधक बनाने के बाद आरोपियों ने तलाकशुदा के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना थाना क्षेत्र के गांव की है। तलाकशुदा महिला का आरोप है कि वह अपने गांव जा रही थी। रास्ते में जबरदस्ती कुछ लोगों ने उसे गाड़ी में बैठा लिया। इस दौरान आरोपी उसे एक अमरूद की बगिया में ले गए। बंधक बनाने के बाद उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी अगर किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। उसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़िता ने पूरा माजरा अपने परिजनों को बताया तो उनके होश उड़ गए। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी को पूरी जानकारी दी। पीड़िता से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज करने के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार