बरेली: सरकारी स्कूल में हो रहा था गोलमाल, टीचर ने किया विरोध… स्टाफ बन गया दुश्मन
बरेली, अमृत विचार। सहायक अध्यापिका को अपने ही स्कूल के स्टाफ से जान का खतरा है। उसका कहना है कि उसके इंचार्ज और साथी संदिग्ध लोगों को स्कूल में बुलाते हैं। ऐसे में कभी भी उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। शिक्षिका ने विभागीय अफसरों से इसकी शिकायत की लेकिन वहां उसकी सुनी नहीं …
बरेली, अमृत विचार। सहायक अध्यापिका को अपने ही स्कूल के स्टाफ से जान का खतरा है। उसका कहना है कि उसके इंचार्ज और साथी संदिग्ध लोगों को स्कूल में बुलाते हैं। ऐसे में कभी भी उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। शिक्षिका ने विभागीय अफसरों से इसकी शिकायत की लेकिन वहां उसकी सुनी नहीं गई। अब शिक्षिका ने मामले की एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने सीओ नवाबगंज को जांच के आदेश दिए हैं।
भोजीपुरा के एक अंग्रेजी माध्यम के सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षिका का कहना है कि स्कूल में होने वाले गोलमालों का विरोध करने पर स्कूल का स्टाफ उसका दुश्मन बन गया है। वह लोग उसे ताने मारते हैं। मानसिक रूप से परेशान करते हैं। कुछ दिनों से संदिग्ध लोगों का स्कूल में आना-जाना है। स्कूल में तैनात उसके साथी संदिग्धों को देखकर उसकी तरफ इशारा करते हैं।
शिक्षिका का कहना है कि उसके पिता और वह अकेले रहते हैं। स्कूल स्टाफ कभी भी उनके साथ अनहोनी करवा सकता है। पीड़िता ने इसकी शिकायत बीईओ व अन्य अफसरों से की लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। मंगलवार को शिक्षिका एसएसपी से मिली और सारी बात बताई। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है। अगर शिक्षिका के आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
