गोरखपुर: पोखरा में नहाते समय डूबने से दो किशोरो की मौत
गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परमेश्वरपुर टोला बढ़नी में गॉव के बच्चो संग नहा रहे दो किशोरो की डूबने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणो ने दोनो बच्चो को पोखरे से निकाला। तब तक उनकी जीवन लीला समाप्त हो चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा …
गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परमेश्वरपुर टोला बढ़नी में गॉव के बच्चो संग नहा रहे दो किशोरो की डूबने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणो ने दोनो बच्चो को पोखरे से निकाला। तब तक उनकी जीवन लीला समाप्त हो चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परमेश्वरपुर टोला बढ़नी निवासी राजू शर्मा का बारह वर्षिय पुत्र पृथ्वीराज व परमेश्वरपुर बढ़नी निवासी राजाराम गुप्ता का तेरह वर्षिय पुत्र संदीप मंगलवार को सुबह लगभग दस बजे गाँव के बच्चो के साथ गाँव के बाहर सीवान में बने पोखरे में नहाने गये हुये थे। जहाँ नहाते समय गहरे पानी में समा कर डूब गये।
शेष बच्चों के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणो ने डूबे बच्चो को ढूढ़ कर जब तक बाहर निकालते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक संदीप के परिजनो ने पानी से बाहर निकाल बच्चे को मेडिकल कालेज तक ले गये जहां डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पृथ्वीराज का पिता राजू शर्मा घर पर ही रह कर मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करता है। उसके दो पुत्रो में मृतक पृथ्वीराज बड़ा पुत्र था व मृतक संदीप अपने तीन भाइयो में सबसे छोटा था। मौत की सूचना पर पूरे गाँव में कोहराम मच गया है। दो नौनिहालो की मौत ने सबको झकझोर दिया है।
